नीरज-मिताली को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मिला खेल रत्न पुरस्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवंबर 13 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। इस दौरान टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार कुल 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए गए, जिसमें महिला हॉकी टीम, पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी शामिल है। वहीं पैरालंपिक खेलों में देश की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।