
फ़ोटो: Ndtv.com
निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।