नीतीश का आरसीपी सिंह पर हमला, कहा गड़बड़ करने में रहे आगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर हमला बोला। उन्होंने बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम के दौरान कहा कि आरसीपी सिंह को कई अधिकार दिए गए जिनका दुरुपयोग कर उन्होंने काफी गड़बड़ी की है। नीतीश ने कहा कि आरसीपी सिंह ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। पहले उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया गया बाद में वो केंद्रीय मंत्री भी बने। मगर उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा।