
फ़ोटो: Indian express
नीतीश ने किया सुधाकर सिंह के इस्तीफे को मंजूर, अब सर्वजीत संभालेंगे कृषि मंत्रालय
अक्टूबर 2 की सुबह बिहार कैबिनेट में कृषि मंत्री व राजद नेता सुधाकर सिंह ने अचानक अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया है। अब कृषि मंत्रालय का कार्यभार कुमार सर्वजीत को सौंपा गया है और उनसे पर्यटन मंत्रालय लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया गया है। जानकारी है कि नीतीश और सुधाकर के बीच पहले से ही तकरार चल रही थी।