नीतीश से राज्य नहीं संभल रहा, देश संभालना चाहते हैं- विजय सिन्हा
बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता व भारतीय जनता पार्टी विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश पर जमकर निशाना साधा है। बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ने की बात करते हुए सिन्हा ने कहा -"नीतीश कुमार बिहार के गृहमंत्री हैं लेकिन वह कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं। फिर भी, वह देश के प्रधानमंत्री बनने के उद्देश्य से दिल्ली की यात्रा पर हैं।" बता दें कि नीतीश आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता में लगे हुए है।