
फोटो: Quora
नशे की लत में व्यक्ति ने चार लोगों की ली जान
हरियाणा के यमुना नगर की सीआईए ने एक सीरियल किलर आरोपी युद्धवीर को गिरफ्तार किया है। चार लोगों की हत्या के आरोपी को नशे की लत है। नशा खरीदने के लिए वो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आबकारी के तहत केस दर्ज किए गए है। युद्धवीर ने सबसे पहले वर्ष 2016 में एक व्यक्ति का खून किया था जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है।