नशे में लगाई शर्त पूरी करने के लिए 400 किलोमीटर दौड़े तीन दोस्त
नशे में लगाई एक शर्त को पूरा करने के लिए जॉडी ब्रैगर, गॉल्ड और गेबे नामक तीन दोस्तों ने दौड़कर 400 किलोमीटर का सफर तय किया। उनकी शर्त भी बड़ी अनोखी थी। उन्होंने शर्त लगाई थी कि दौड़ते हुए ग्लोब पर जहां भी उंगली रख देंगे, वहाँ तक दौड़ कर जाएंगे। अपनी इसी शर्त को पूरा करने के लिए ताजिकिस्तान जाना पड़ा। अपनी सात दिनों की इस यात्रा में उन्होंने ताजिकिस्तान के बारटांग तक का सफर तय किया।