नववर्ष के मद्देनजर मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
नए साल से पहले देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस को नए साल पर शहर में आतंकी हमले की सूचना मिली है। इसके बाद शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि शहर में पहले से ही धारा 144 लागू है। बता दें कि भारतीय सेना ने इससे पहले 24 घंटे में नौ आतंकियों को ढेर किया है।