
फोटो: Modern Pest
ओडिशा में लाल चीटियों का आतंक, घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग
ओडिशा के पुरी जिले में बारिश के बाद अब लाल चीटियों का कहर लोगों को परेशान कर रहा है। चीटियों की बढ़ती संख्या के कारण लोगों ने गांव से पलायन शुरू कर दिया है। गांव के घरों, सड़कों, पेड़ों और मैदानों पर सैंकड़ों चीटियां आ गई है। घरों में रहने के लिए लोग अब कीटनाशक की मदद ले रहे है। चीटियों से राहत पहुंचाने के लिए ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने अभियान चलाया है।