ऑक्सफ़ोर्ड वर्ड ऑफ़ द ईयर में शामिल हैं कोरोना वायरस से जुड़े हुए शब्द
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी से संबंधित संगठन ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज ने नवंबर 23 को जानकारी देते हुए बताया कि, ''वर्ड ऑफ द ईयर प्रक्रिया के तहत इस वर्ष किसी एक शब्द को तय करना बेहद मुश्किल है।'' संगठन ऑक्सफ़ोर्ड ने इस बात की भी जानकरी दी कि, कोरोना वायरस से जुड़े कई तरह के शब्दों को इस वर्ष प्रयोग में लाया गया है। वर्ड्स ऑफ अनप्रेसेडेंटेड ईयर रिपोर्ट में कहा गया है कि, ''लॉकडाउन, डब्ल्यूएफएच (वर्क फ्रॉम होम), सपोर्ट बबल्स जैसे शब्दों का भी इस वर्ष खूब इस्तेमाल हुआ।''