ओला फ्यूचर फैक्ट्री में सिर्फ महिला वर्कर्स ही करेंगी काम
भारत की जानी-मानी कंपनी ओला की फ्यूचर फैक्ट्री में अब सिर्फ महिलाएं ही कार्यरत होंगी। इससे ओला फ्यूचर फैक्ट्री में दस हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। कंपनी के संस्थापक भावेश अग्रवाल ने सितंबर 13 को ट्विटर पर एक शार्ट वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने भारत में आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत के बारे में बताते हुए ओला फ्यूचर फैक्ट्री में महिलाओं के संचालन को गर्व की बात बताई है।