ऑनलाइन गेमिंग के जरिए हुआ प्यार, लिव-इन रिलेशनशिप को मिली मंजूरी
हरियाणा की लड़की और महाराष्ट्र के लड़के के बीच ऑनलाइन गेम के जरिए हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि इससे पहले लड़का और लड़की कभी नहीं मिले थे। इन सब के बीच लड़की अपने घर से भागकर लड़के के पास आ गई, जहां दोनों कानूनी रूप से शादी करना चाहते थे। लड़के की उम्र मात्र 19 साल थी इसलिए दोनों की शादी तो नहीं हो सकी, लेकिन कानूनी रूप से दोनों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की मंजूरी मिल गई।