
फोटो: The Print
ऑस्कर 2022 के लिए हुआ तमिल फिल्म कूझांगल का चयन
तमिल फिल्म कूझांगल का ऑस्कर 2022 के लिए चयन किया गया है। विनोदराज पीएस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई नए कलाकार भी हैं। ऑस्कर 2022 की दौड़ में सरदार उधम, शेरनी, शेरशाह, और गोदावरी समेत कुल 14 फिल्में शामिल थीं। इससे पहले इस फिल्म को 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रोटरडम (आईएफएफआर) में टाइगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अगले वर्ष मार्च 27 को लॉस एंजिलिस में 94वें एकेडमी पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।