ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार छाई महिलाएं
अकादमी पुरस्कार 2022 कई मायनों में इस बार ऐतिहासिक रहा। इस बार सेरेमनी को होस्ट करने वालों में तीन महिलाएं शामिल थी। "द पावर ऑफ द डॉग" के लिए जेन कैंपियन को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। 94 साल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार ही हुआ है जब किसी महिला को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है। एरियाना डीबोस बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार से नवाजा गया। बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड ‘CODA’ को मिला है।