
फोटो: Los Angeles Times
ऑस्कर एकेडमी ने थप्पड़कांड के बाद विल स्मिथ पर लगाया 10 साल का बैन
थप्पड़कांड के बाद एक्टर विल स्मिथ ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऑस्कर एकेडमी ने सख्ती दिखाते हुए विल स्मिथ पर 10 वर्षों का बैन लगा दिया है, जिसके बाद विल ऑस्कर संबंधित किसी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। एकेडमी अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने कहा कि 94वें ऑस्कर में विल स्मिथ ने जो किया वो अस्वीकार्य है। स्मिथ ने माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था और एकेडमी से इस्तीफा दिया था।