पाकिस्तान: 8 साल की हिंदू बच्ची के साथ हुआ अत्याचार, दरिंदों ने रेप कर आंख में घोंपा छुरा
पड़ोसी देश पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब ताजा मामला सिंध प्रांत से आया है जहां एक 8 साल की हिंदू बच्ची के साथ दरिंदों ने बलात्कार किया है। साथ ही अत्याचार कर उसकी दोनों आंखों में छुरा भी घोंप दिया। बच्ची को उमरकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने इस घटना की पुष्टि की है। वहीं, डॉक्टरों ने यह भी बताया है कि पीड़िता का बच पाना मुश्किल है।