
फोटो: Al Jazeera
पाकिस्तान की बाढ़ ने मचाई तबाही, यूएन महासचिव हुए हैरान
भयंकर बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के होश उड़ गए है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जलवायु नरसंहार का ऐसा आलम उन्होंने नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि जो भी पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने देखा है उसे बयान करना शब्दों में संभव नहीं है। उन्होंने बाढ़ के कारण हुई तबाही को अक्लपनीय बताया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।