पाकिस्तान में बाढ़ के कारण पीएम ने रद्द किया विदेश दौरा, समीक्षा बैठक ली
पाकिस्तान बाढ़ का संकट बना हुआ है, जिस कारण यहां आपातकाल लगा हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपना यूनाइटेड किंगडम का दौरा भी रद्द कर दिया है। पाकिस्तान में अबतक बाढ़ के कारण 1000 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 343 बच्चे शामिल है। उन्होंने बाढ़ राहत गतिविधियों की समीक्षा के लिए बैठक भी ली है। बलूचिस्तान और सिंध में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा बना हुआ है।