
फोटो: Wikimedia
पद्म पुरस्कार 2023: पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने मार्च 22 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण पुरुस्कार प्राप्त किया। कुमार मंगलम बिड़ला बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे व्यक्ति हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला, गंगा प्रसाद बिड़ला, घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।