पेंगोंग झील पर बन रहे दूसरे पुल को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान
भारत चीन सीमा पर विवादित जगह पेंगोंग लेकर पर चीन ने दूसरे पुल का निर्माण शुरू कर दिया, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले को लेकर बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उसके कब्जे में है और भारत ऐसे घटनाक्रम पर नजर रखता है।" विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस मामले पर रक्षा मंत्रालय बेहतर टिप्पणी कर सकता है।