पेंगोंग झील पर पुल का अवैध निर्माण कर रहा है चीन
भारत और चीन के हमेशा से सीमा को लेकर कई विवाद रहे है और अब सैटेलाइट फोटो से नई खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक चीन भारत के खिलाफ साजिश रचकर लद्दाख के पेंगोंग झील पर एक पुल का अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। दरअसल इसी वर्ष जनवरी में इसी झील पर चीन ने 8*315 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया था और अब ठीक इसी के बगल में चीन दूसरा पुल बना रहा है।