पहले ही हफ्ते में खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुई निक्की तंबोली
मशहूर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले हफ्ते में ही निक्की तंबोली शो से बाहर हो गई। दरअसल विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच हुए मुकाबले में विशाल ने टास्क अच्छे से पूरा किया। निक्की ने लगातार तीसरी बार भी टास्क करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स से वोट डालने के लिए कहा गया, जिसमें सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली के नाम पर पड़े और उन्हें बाहर कर दिया गया।