
फोटो: Lokmat Times
पिछले 24 दिनों से 2.44 लाख से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा
जम्मू कश्मीर से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 7,009 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ था। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, जून 30 को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,44,751 लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किये हैं। आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दो सुरक्षा काफिले में तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ।