पीएम मोदी की मां हीराबेन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 99 वर्षीय मां हीराबेन ने अगस्त 13 को हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए गुजरात में तिरंगा फहराया। उन्होंने छोटे बच्चों को तिरंगा भी बांटा। इस दौरान उन्होंने जोर शोर से जय हिंद के नारे लगाते हुए भारत माता की जयघोष किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगस्त 13 से 15 तक लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।