पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के मामले में पंजाब पुलिस ने की 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर फिरोजपुर पुलिस थाना कुलगढ़ी में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के अनुसार मामला दर्ज किया गया। दोषी पाए जाने पर दौ सौ रुपए तक का आर्थिक दंड लगाया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनवरी 6 को बठिंडा के एसएसपी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन के भीतर जवाब मांगा है।