पंचतत्व में विलीन हुए मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया
मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया का 93 साल की उम्र में मई 7 को मुंबई में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने श्याम बेगेनल की फिल्म ‘अंकुर’, ‘भूमिका’ तथा धारावाहिक ‘यात्रा’ और ‘भारत एक खोज’ में संगीत दिया था। उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल की थी। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी शैली का मिश्रण कर एक अनूठा संगीत दिया था। वनराज भाटिया को पद्मश्री, राष्ट्रीय पुरस्कार, और संगीत नाटक अकादमी जैसे सम्मान प्राप्त थे।