पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर ने मिलाया भाजपा से हाथ, मिलकर लड़ेंगे चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया वो साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चंडीगढ़ में सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। वो अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में उतरने वाले है। कुछ समय पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़ने वाले कैप्टन अमरिंदर चुनावों में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देंगे।