पंजाब के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से चर्चा के बाद दिया कैबिनेट को अंतिम रूप
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राहुल गांधी के साथ चर्चा के बाद अपने मंत्रिमंडल के लिए नामों का चुनाव किया है। मुख्यमंत्री ने शपथ लेने के बाद अपने मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा करने के लिए तीन बार दिल्ली का दौरा किया है। वह आज दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करेंगे। जानकारों का मानना है कि अमरिंदर सिंह खेमे के कई नेता सिद्धू के वफादारों की जगह लेंगे।