पंजाब में "आप" का सीएम फेस होंगे भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा
पंजाब में 117 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी 18 को की है। इसका फैसला 21 लाख लोगों द्वारा की गई पब्लिक वोटिंग के जरिए किया गया है। इस वोटिंग में 93.3% ने भगवंत मान को चुना है। जनता ने सुझाव व्हाट्सएप, कॉल और मैसेज के जरिए किया है।