
फोटो: Divya Himachal
पंजाब में नई पार्टी बनाएंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा के साथ गठबंधन की भी संभावना
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अपनी खुद की पार्टी बनाने का बड़ा ऐलान किया है। अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। इस ट्वीट के मुताबिक कृषि कानूनों का उचित समाधान निकलने पर उनकी पार्टी का भाजपा के गठबंधन भी हो सकता है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम से सियासी हलचल तेज होने की संभावना है।