पंजाब: राज्यपाल की विधानसभा विशेष सत्र को हरी झंडी,भगवंत मान की मानी गई बात
पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा बुलाए जा रहे विधानसभा के दूसरे विशेष सत्र को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी विधायक व विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने ट्वीट कर दी है। बता दें की इससे पहले राज्यपाल ने पहले विशेष सत्र को रद्द कर दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे मिलकर उन्हें अपने "कर्तव्यों" की याद दिलाई थी।