
फोटो: Jagran News
पराली जलाने के मामलों में हुई बढ़ोतरी: पंजाब
पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 218 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण धान की कटाई और गेहूं की बुवाई का समय नजदीक आने को माना जा रहा है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक महीने में 2942 पराली जलाने के मामले सामने आए है। पंजाब में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली व इससे सटे राज्यों में हवा का स्तर खराब होने लगा है। यहां प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है।