प्रदर्शन के दौरान हार्ट अटैक से हुआ उड़िया गायक मुरली महापात्रा का निधन
उड़िया गायक मुरली प्रसाद महापात्रा का अक्टूबर दो की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तह घटना तब हुई जब महापात्र ओडिशा के जेपोर शहर में एक कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मेंस के दौरान वो अचानक कुर्सी पर गिर गए। उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक महापात्र काफी लंबे समय से दिल से जुडी बीमारियों और डाइबिटीज़ की समस्या से पीड़ित थे।