
फ़ोटो: Outlook india
प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना को हराने के लिए की 2.94 करोड़ रुपए की चैरिटी
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना के हालात देखते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास संग मिलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास फाउंडेशन में 2.94 करोड़ रुपये जमा किये है जो कि भारत में जनसेवा के लिए लगाए जाएंगे। वहीं, डोनेशन जमा होने के बाद प्रियंका ने एक वीडियो के जरिये सभी लोगों को उनकी मदद करने का धन्यवाद भी दिया है।