प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं से किया संवाद
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी-जान से मेहनत कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने नवंबर 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं में जोश भरने के लिए एक कविता से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आप जिससे अपना हक मांग रही हो, वो कभी आपका हक़ नही देंगे। सरकार ने आशा बहनों को अपनी मांग उठाने के लिए प्रशासन से पिटवाया, तो इस सरकार को आगे क्यों बढ़ाना।