
फोटो: Latestly
प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल पर ओलंपियन कमलप्रीत कौर पर लगा तीन साल का प्रतिबंध
भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर तीन साल का प्रतिबंध लगा है। कमलप्रीत कौर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ स्टेनोजोलोल पदार्थ का उपयोग करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। कमलप्रीत ने डिस्कस थ्रो में 2020 टोक्यो ओलंपिक में छठा स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय कमलप्रीत डिस्कस थ्रो में 65 मीटर को पार करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। कौर ने 65.06 मीटर के प्रयास के साथ डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।