पर्यावरण को बचाने के लिए स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा संघ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर्यावरण के बचाव की दिशा में अहम कदम उठाने जा रहा है। संघ अपने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण बचाने की ट्रेनिंग देगा। अखिल भारतीय स्तर पर वरिष्ठ प्रचारक गोपाल आर्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत की गई है। इस अभियान का नाम संघ की ओर से “सुमंगलम” रखा गया है। इस अभियान से केंद्रत सरकार के पांच मंत्रियों को भी जोड़ा जाएगा। इस अभियान से किसानों और आम आदमी को जोड़ने का प्रयास होगा।