
फोटो: Down To Earth
पृथ्वी की धुरी बदल रहा जलवायु परिवर्तन: शोध
जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी की धुरी पर असर पड़ रहा है जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण ग्लेशियर पिघल रहा है। ग्लेशियर पिघलने से पृथ्वी के ध्रुवों में जो संतुलन है वो अस्थिर हो गया है, जिससे पृथ्वी का झुकाव बढ़ गया है। हाल में हुए शोध के मुताबिक 1990 के बाद करोड़ों टन बर्फ पिघलने से पृथ्वी के द्रव्यमान का वित्रण परिवर्तित हो रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग से बर्फ पिघलने के चलते धुरी की दिशा बदली है।