पृथ्वीराज चौहान के समय के दुर्लभ सिक्के बागपत के पास मिले: उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके के बागपत में 12वीं शताब्दी के सिक्के मिले है, जो इतिहास की दुर्लभ झलक को दिखाते है। पृथ्वीराज चौहान और उनके बाद के शासकों के समय के ये सिक्के बागपत के बारेखेकड़ा कस्बे के दिल्ली सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे हुए काठा गांव में ऐतिहासिक और दुर्लभ सिक्के मिले है। ये बिलन धातु के बने हैं, जिसे उस समय चांदी और तांबे से मिलकर बनाया जाता था।