पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत भव्य जुलूस के साथ होगी, सीएम ममता ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जानकारी दी कि सितंबर एक को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल करने के लिए यूनेस्को को धन्यवाद दिया जाएगा। बता दें कि दुर्गा पूजा एशिया का पहला त्योहार है जिसे यूनेस्को से मान्यता मिली है। वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार के सभी दफ्तर सितंबर 30 से अक्बूटर 10 तक बंद रहेंगे।