पशुओं में जीन से लगाया जा सकेगा रोगों का पता: शोध
मैसी विश्वविद्यालय और पशुधन सुधार निगम (एलआईसी) के एक अध्ययन के अनुसार पशुओं में जीन से रोगों का पता लगाया जा सकेगा। यह अध्ययन नेचर जेनेटिक्स नाम की एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। प्रमुख अध्ययनकर्ता और मैसी के एएल रे सेंटर ऑफ जेनेटिक्स एंड ब्रीडिंग में पीएच.डी. छात्र एडवर्डो रेनॉल्ड्स के अनुसार आनुवंशिक विकारों को सक्रिय रूप से पहचान कर डेयरी पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।