पति ने पत्नी के लिए बनवाया ताज महल जैसा घर
भोपाल के रहने वाले आनंद चौकसे नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनवाया है। इस घर को बनाने में 3 साल का समय लगा है। इस घर का निर्माण करने के लिए अलग अलग राज्यों के कारीगरों ने अपना योगदान दिया है। घर के निर्माण से पहले आनंद और उनकी पत्नी ताजमहल को देखने गए थे। उसके बाद उन्होंने इंजीनियर से ताजमहल जैसा घर बनाने को कहा।