पटियाला में हुई हिंसा के बाद पंजाब सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर
पंजाब के पटियाला में हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी की सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ना ही गंभीर है और ना ही सक्षम है। इस हिंसा को विपक्ष ने सरकार की विफलता बताया। ठाकुर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो अधिकतर समय राज्य के बाहर बिताते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में शांति और भाईचारा चाहती है।