पुलिस ने किया सहारनपुर में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: उत्तर प्रदेश
यूपी सहारनपुर में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जानकारी दी, 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास 80 कारतूस, 22 बने व अर्ध बने तमंचे बरामद किये हैं। जनवरी 31 की रात पुलिस को खबर मिली कि कुटसेरा नहर पटरी और अम्बेहटा शेख पर जाने वाले मार्ग में बने सिचाई विभाग के पुराने बंगले में हथियार बनाये जा रहे है।