पुणे से मुंबई के बीच शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बस का संचालन
ईवेट्रांस कंपनी द्वारा अक्टूबर 13 को मुंबई से पुणे के बीच में इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस का संचालन शुरू किया गया। इस बस को पुरीबस नाम दिया गया है। हालांकि इस बस का नियमित संचालन अक्टूबर 15 से शुरू किया जाएगा। यह बस एक बार चार्ज होने पर शून्य उत्सर्जन के साथ 350 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस में वाईफाई, टीवी और इनबिलट यूएसबी चार्जर भी दिया गया है।