
फोटो: Dainik Uttarakhand
पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड की सबसे बड़ी रसोई का उद्घाटन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 15 को 120 सरकारी स्कूलों के 15,500 विद्यार्थियों के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का उद्घाटन किया। शुक्रवार को राज्य की सबसे बड़ी केंद्रीयकृत रसोई अक्षय पात्र को विधिवत शुरू कर दिया गया है। इस रसोई में बना भोजन 15,500 छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील के रूप में परोसा जाएगा। इस रसोई का निर्माण दो एकड़ भूमि में किया गया है और इसे बनाने में 10 करोड़ रुपये का खर्च आया है।