पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस छोड़ी, आज बीजेपी में होंगे शामिल
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को राजस्थान में झटका लगा है , क्योंकि उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। आज वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने का उनका फैसला अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच खींचतान के बीच आया है। सुभाष महरिया 2016 में कांग्रेस में जाने से पहले भाजपा में थे।