फैजाबाद का नाम हुआ अयोध्या कैंट, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर चुकी है। इस प्रस्ताव को दशहरा से पहले अक्टूबर चार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि इस संबंध में अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। राम मंदिर का शिलांयास पीएम मोदी ने वर्ष 2020 में किया था।