फांसी और अंगों को काटने की सजा होगी लागू: अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में तालिबान के संस्थापकों में से मुल्ला नूरुद्दीन तुराबी ने न्यूज एजेंसी एपी से कहा है कि देश में फांसी और अंगों को काटने की सजा दोबारा लागू की जाएगी। उन्होंने यह सजा सावर्जनिक स्थानों पर न देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इस्लाम का पालन करने और कुरान के आधार पर अपने कानून बनाए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि अपने नियम वो खुद बनाएंगे। इस पर उन्हें दुनिया की टिप्पणी नहीं चाहिए।