फिरोजाबाद में रहस्यमयी बीमारी के चलते गई कई बच्चों की जान
फिरोजाबाद में बीते 10 दिनों से एक रहस्यमयी बीमारी की वजह से 32 बच्चों की जान जा चुकी है। वहीं 185 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय डॉक्टरों का अनुमान कि यह डेंगू की तरह होने वाली 'स्क्रब टायफस' नाम की बीमारी हो सकती है, जिसके लक्षणों की शुरुआत बुखार दस्त और उल्टी से होती है। यह वायरस की जगह वेक्टर जनित बीमारी होती है। अभी भी प्रशासन द्वारा इस बीमारी की खोज जारी है।